आज पूरे विश्व में बिज़नेस व्यापार में बड़े बदलाव परिवर्तन दिखाईं दे रहें हैं । कल जो टेक्नोलॉजी थी आज वह नहीं है । कल केबिज़नेस मॉडल आज outdated अप्रचलित हो गए हैं । और जो टेक्नोलॉजी या बिज़नेस मॉडल आज चल रहे हैं; वे भविष्य में चलेंगे यानहीं ? हर समय हो रहे इस परिवर्तन में हम अपनीं कंपनी, अपना व्यापार कैसे आगे बढ़ाते रहें?
इंद्रा नूई । जिन्होंने क़रीब बारह साल पेप्सिको कंपनी के सीईओ पद पर काम किया । वे कहतीं हैं कि परिवर्तन तो हमेशा होने वाला हैं ।आप परिवर्तन change अपना न सकें, तो आपकी कंपनी आपका बिज़नेस जीवित नहीं रह सकता ।
परिवर्तन के साथ आगे बढ़ने के लिए इंन्द्राजी ४ चीजें बतातीं है ।
पहली चीज । Open your Eyes | अपनीं आँखें खुलीं रखें । नयें ट्रेंड, नए बदलाव क्या हो रहें हैं उसपे ध्यान दे । आपके आसपास, आपके देश में और पूरे विश्व में हो रही चीज़ें देखें, समझें । वे बतातीं हैं, कुछ साल पहलें उनकी बोर्ड मीटिंग में मेंबर पेप्सी पिया करते थे, जो कुछ साल बाद डाइट पेप्सी पिनें लगें और अब सिर्फ़ पानी पीते हैं । यह जो बदलाव हो रहे हैं, उन्हें खुलीं आँखों से जानना ज़रूरी हैं ।
दूसरी चीज । Open Ears | लोगों की सुनें । आपके कस्टमर, इन्वेस्टर, आपके साथ काम करनेवाले, आपके कर्मचारी । यह आपकोकुछ ऐसी बातें बताएँगे, कुछ ऐसे सुझाव देंगे जो आपके बिज़नेस के लिये काफ़ी महत्वपूर्ण हो सकते है ।
तीसरी चीज । Open mind । खुले विचार । आपको कभी कभी-कभी आपका पूरा बिज़नेस मॉडल बदलना पड़ता हैं । आप पूरानेइतिहास में न फँसे रहें । आपके कुछ बदलाव हानिकारक लग सकते हैं । पेप्सी ने समय के साथ डाइट पेप्सी, लो कैलरी ड्रिंक बाज़ार मेंलाए । ट्रॉपिकाना ज्यूस जो नैचरल स्वास्थ्य पेय हैं । क्वेकर ओट्स यह पौष्टिक nutritious food या फिर गैटोरेड स्पोर्ट ड्रिंक । पेप्सी नेसमय के साथ यह बदलाव किए । अनेकों विरोधों के बावजूद यह बदलाव पेप्सिको कंपनी के लिये बहुत ही फ़ायदेमंद रहे ।
चौथी चीज । Open heart | खुला दिल । इतने बदलाव और इतनी तगड़ी स्पर्धा के बावजूद; जो आपके साथ होते हैं; वे आपके साथकाम करने वाले कर्मचारी होते हैं । सिर्फ़ एक कर्मचारी ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार आपके कंपनी के साथ, आपके बिज़नेस केसाथ जूड़ा हुआ होता हैं । वह अगर पूरे दिल से आपके साथ नहीं हो; तो इस अस्थिर वातावरण में आपको आपका बिज़नेस चलानामुश्किल है । इंन्द्रा नूई कर्मचारी के माँ बाप या पत्नी को डायरेक्ट रिपोर्ट भेजा करती थी । कर्मचारी के मेहनत और प्रयास के लिए उनकाशुक्रिया अदा करती थी । जिसके कारण उनका पेप्सिको के कर्मचारी और उनके परिवार के साथ एक अच्छा सा नाता बन चूका था ।
इन चार चीज़ों पर आप फ़ोकस करें तो हर परिवर्तन में, हर बदलाव में भी आपकी कंपनी सफलतापूर्वक आगे बढ़ सकती हैं ।
#simple #pramodwaghmare
https://youtube.com/channel/UC6D3rune6wO6GQV9QMLT-vg
(C) Pramod Waghmare