आजकल की कारें । कितनी बेहतरीन टेक्नोलॉजी हैं इनमें । पेट्रोल डीज़ल और अब बैटरी ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक कार । इंजन, उससे जुड़ेसब छोटे बड़े पार्टस्, टायर, एसी, और अब सब औटोमैटिक कंन्ट्रोल । ये हर एक पुर्ज़ा हर एक से जुड़ा है । कितनी सरलतापूर्वक यह सबअपना अपना काम करते हैं...
अपना शरीर । दिमाग़ ब्रेन, मांसपेशियाँ, दिल, हड्डियाँ फेफड़े सब एकसाथ काम करते । रक्त अणु और छोटी छोटी पेशियाँ । अपने शरीरकी एक एक पेशी कुछ दिनों बाद मर जाती है और नयीं पेशियाँ जन्म लेतीं हैं । कैसे काम करते हैं यह सब? कितनी सरलता से...
यह पृथ्वी अपने आप घुमती हैं । हज़ारों लाखों साल से । उसके फेरे लगाता चंद्रमा । अपनी रोशनी कभी न खोता ये सूर्य । और उसकेफेरे लगाते सब ग्रह । बड़ी बड़ी गैलक्सी ब्रह्माण्ड अंतरिक्ष । और यह सब जहां न हवा और न कुछ । कैसे होता है यह सब? क्या पता...
कितना बड़ा यूनिवर्स हैं यह...
मेन इन ब्लैक फ़िल्म में ओरियन नाम के बिल्ली के बेल्ट के लाकेट में एक गैलक्सी दिखायी हैं ।
कितने बड़े हैं हम या कितने छोटें ?
आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏
प्रमोद वाघमारे Pramod Waghmare