क्रिसमस की छुट्टी के कारण होटल में चेक इन के लिए बहुत भीड़ जमा हो गई थी । एकदम से बहुत लोग आने के कारण होटल कास्टाफ़ दबाव में आ गया था । उस ठंड में और एसी में भी उन्हें पसीना छूट रहा था । उस में कुछ कस्टमर चिड़कर बोल रहे थे ।
तनावपूर्ण स्थिति थीं । उसी समय अंदर केबिन से एक वयस्क व्यक्ति बाहर निकलें । अच्छें कपड़े पहने उस व्यक्ति को स्टाफ आदर केसाथ देख रहें थे । शांत चित्त से वो स्टाफ़ को काम बताने लगे । पंधरह मिनिट में तनाव कम हो गया । सब लोग काम करने लगे ।
इस उम्र में भी उनकी एनर्जी और काम के प्रति निष्ठा देखने लायक़ थी । मेरा भी उनके प्रति आदर बढ़ गया । थोड़ी देर बाद में मैं उनकेपास गया । न जाने क्यों, पर मेरी नज़र उनके
स्वेटर के तरफ़ लगातार जा रहीं थीं ।
मैं,” कितने अच्छें तरीक़े से काम करते हैं आप ।”
“थैंक्स ।” काम करते करते ऊपर देखते वह बोले और फिर से काम करने लगे ।
मैं फिर बोला,” आपका स्वेटर बहुत ही खूबसूरत है । पुराना डिज़ाइन है । पर बहुत अलग और अच्छा दिखता हैं । लगता है ये स्पेशलस्वेटर हैं ।”
मेरी बात सुनकर एकदम से उन्होंने ऊपर देखा । उनकी आँखों में ख़ुशी छलक रही थी । “हाँ, स्पेशल स्वेटर है ये । मेरी पत्नी ने बहुत प्यारसे ख़ुद अपने हाथों से बुनकर मुझे गीफ्ट दिया था ये। ज़िंदगी भर कितना प्यार दिया उसने मुझे, मेरे साथ खड़ी रहीं हमेशा । पिछले सालमुझे छोड़कर गयी वो...”
उनके आँखों से आँसू बह रहे थे । पर उसी समय हँसते हँसते उन्होंने मेरा हाथ अपने हाथ में ले लिया और बोले,” आपने मेरे स्वेटर कीतारीफ़ की और मुझे मेरे सबसे प्यारे व्यक्ति की याद दिलायी । मैं आपका बहुत आभारी हूँ ।”
आँसू भरें आँखों से हँसते हुए उन्हें देख मेरी भी आँखें नम हो गईं...
आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏
प्रमोद वाघमारे Pramod Waghmare
#pramodplanet #pramodwaghmare