Monday, December 16, 2019

मुझे ज़ुकाम हो गया है... (हिंदी)

मेरी बेटी मेरे पास आई । चेहर पर चिंता । आफिस में कुछ गडबड हो गयी ये मैं समझ गया ।

मैं: "क्या हुआं?"
बेटी: "मेरे आफिस में मेरा एक दोस्त हैं । बहुत काम करता है, इमानदार है, बुद्धिमान हैं ।"

मैं: "ता फिर?"
बेटी: "आज बाॅसने मुझे बुलाया था। वह मेरे दोस्त की जगह मुझे प्रमोशन दे रहे हैं । मुझे पता है कि मेरा दोस्त बहुत ही डिजर्विंग हैं । वो एक दिन बाॅस से भी आगे जा सकता है । मैं प्रमोशन लें लूं या नकार दूं ?"

मैं: "मैं तुम्हें एक कहानी सुनाता हूं ।
एक बार एक राजा १० दिन नहाया नहीं । उसके शरीर से बदबू आने लगीं । रानी ने यह बताया । पर राजा को गुस्सा आ गया ।
उसनेे एक एक सरदार को बुलाया और उनसे पूछा । बदबू आ रहीं हैं जो भी बतता उस सरदार को राजा सज़ा दें देता । उसी समय राजा का प्रधान वहां पहुंच गया । राजा ने उसे भी पुछा । प्रधान बोला ," राजा, मुझे दो दिन से ज़ुकाम हो गया है । मेरी नाक बंद हो गई हैं । इस लिए मैं सुंघ नहीं सकता ।"
आजकल अपने फायदे के लिए लोग ज़ुकाम होने का सौंग रचाते हैं । तुम्हें क्या करना है ये फैसला आखिर तुम्हें हीं लेना होगा ।"

आपकों क्या लगता है? मेरी बेटी ने क्या करना चाहिए? आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏


प्रमोद वाघमारे Pramod Waghmare

https://pramodplanet.blogspot.com/

#pramodplanet #pramodwaghmare

इमानदारी मराठी

  इमानदारी अंग अवघडून गेलंय… तीन तास गाडी चालवायची आणि त्यात हा घाटातला रस्ता… यावर एकच औषध आहे, दोन पेग मारायचे… पण मैं पीता नही ना… एसीपी ...