कितनी छोटी छोटी बातचीत भी हमें इतना कुछ सिखातीं हैं ।
कुछ दिन पहले शिवनेरी बस (महाराष्ट्र बस ट्रान्सपोर्ट की बस) में ट्रैवल कर रहा था । दो जवान बच्चे बस के सामने उनकी बाईक आड़ेटेढ़े चला रहे थे । और बस ड्राईवर को चिढ़ा रहे थे ।
बस ड्राईवर की उम्र पचास साल के क़रीब रहेगी । वह बहुत संयम के साथ गाड़ी चला रहे थे ।
मैं बोला, “ कैसे गाड़ी चला रहें हैं यह बच्चे । आप को ग़ुस्सा नहीं आता?”
ड्राईवर बोला, “सर, वह कैसे भी गाड़ी चलाये, उनको यह पता नहीं की मेरी गाड़ी उनको थोडी सी भी टच करें तो उनका क्या होगा । परमुझे पता है । इसलिये मै उनपे ग़ुस्सा नहीं करूँगा ।”
सच तो हैं । अपनी पावर, अपनी ताक़त से हम किसी का भी बुरा कर सकते है । पर अपनी ताक़त, अपनी पावर से किसी का कभी बुरा नहों, ये संयम ही तो अपनी सबसे बड़ी ताक़त हैं ।
आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏
प्रमोद वाघमारे Pramod Waghmare
#pramodplanet #pramodwaghmare