हम बीमार होते हैं तो डॉक्टर के पास जाते हैं । अब हर बीमारी के लिए कोई स्पेशलिस्ट डॉक्टर होता हैं । दांतों के दर्द के लिए डेंटिस्ट, स्कीन प्रॉब्लम के लिए स्कीन स्पेशलिस्ट, हार्ट स्पेशलिस्ट, इएनटी | हर तरह के बीमारी के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर होते हैं और हमारे मनमें यह धारणा है कीं कोई भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर किसी भी जनरल फ़िज़िशियन डॉक्टर से ज़्यादा जानता है । इसी कारण हम स्पेशलिस्टडॉक्टर के पास जाते हैं ।
वैसे ही दुनिया में हर तरह के बिज़नेस व्यवसाय हैं । हर बिज़नेस में हज़ारों कंपनियाँ हैं और हज़ारों ब्रँड हैं । कार के बिज़नेस के बारे मेंसोचें तो मारूती से लेकर मर्सिडीज़ या टोयोटा । मोटरसाइकिल सोचें तो रॉयल एनफिल्ड से लेकर केटीएम या होंडा या पल्सर ।टूथपेस्ट, सोप, मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, वॉचेस, बर्गर से लेकर कपड़े । सब जगह हज़ारों कंपनियाँ हैं और हज़ारों ब्रॅंड । इन हज़ारोंकंपनियों में, हज़ारों ब्रँड में आपकी कंपनी, आपका बिज़नेस कहाँ हैं? आप उनसे अलग क्यों हैं? आपकी कौनसी बातें अलग हैं? मार्केटिंगगुरू अल रीज़ पुछते है की, आपके बिज़नेस में क्या स्पेशल है? आप किस बात के स्पेशलिस्ट हैं ?
मान्यवर की शादी की एडवरटाइज़िंग देखें । वह अपने आप को एथनिक पारंपरिक ड्रेस का स्पेशलिस्ट बताते हैं । हीरो, स्प्लेंडर जहांमाईलेज की बात करते हैं तभी पल्सर बाईक डेफिनेटली मेल करकें ख़ुद को पॉवर और स्टाइल स्पेशलिस्ट बताते हैं । केटीएम बाईकरेसिंग बाईक है, मर्सिडीज़ लक्ज़री कार हैं, बीएमडब्लू ड्राइविंग प्लेजर हैं । मैकडोनाल्ड बर्गर स्पेशलिस्ट हैं, तो बर्गर किंग का व्होपर बर्गरहै । एप्पल थिंक डिफ़रेंट जिसने मोबाइल की पूरी दुनियाँ ही बदल दी । पतंजलि स्वदेशी प्रॉडक्ट स्पेशालिटी बताते हैं । नैचरल्सआईस्क्रीम बताती हैं टेस्ट दी ओरिजनल्स । उनकी आईसक्रीम में ताज़ा फलों का उपयोग किया जाता हैं ।
यह स्पेशालिटी ही कस्टमर के दिल और दिमाग़ में उस ब्रँड का स्थान निर्माण करती हैं । हर जगह, हर क्षेत्र में हज़ारों कंपनियाँ बिज़नेस हैं। आपके बिज़नेस में क्या अलग, क्या स्पेशल हैं यह जब आपके कस्टमर तक पहुँचता हैं; तो आप किसी भी कस्टमर के लिए स्पेशलिस्टबन जाते है ।
#simple #pramodwaghmare
https://youtube.com/channel/UC6D3rune6wO6GQV9QMLT-vg
(C) Pramod Waghmare