कुछ बुरी चीज़ें आपके जीवन में घटी होंगी। उन घटनाओं के कारण निगेटिव नकारात्मक या दु:खद विचार आपके मन में आँतें होंगे ।आप हर तरीक़े से उन्हें भूलने की कोशिश करते होंगे। आपको पता हैं कि उन चीजों को भूलकर ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं ।मगर वो विचार बार बार आपके मन में वापिस आ जातें हैं । ये नकारात्मक विचार आप कैसे दूर कर सकते हैं?
‘जब वी मेट’ फ़िल्म में करीना कपूर शाहिद कपूर को उसकी बेवफ़ा प्रेमिका का फ़ोटो जलाकर फ़्लश करने को बतातीं हैं। आप उसीतरह आपकी दर्दनाक दुखद यादें निगेटिव विचार, ग़ुस्सा, नफ़रत , फ़्लश करना चाहते हो ।आप अनेक प्रयास करते हो । मगर वो विचारवापस आ जातें हैं । ऐसा क्यों होता हैं ?
अगर किसी स्पंज को कीचड़, गंदे पानी में रखा तो वह गंदा पानी अपने अंदर खींच लेगा । आप अगर यह स्पंज निचोड़के गंदा पानीनिकाल दें और स्पंज उसी पानी में रख दें तो स्पंज वहीं गंदा पानी वापिस अपने अंदर खींच लेगा। आप कितने भी बार उसे निचोड़ें गंदापानी वापिस स्पंज के भीतर जाएगा । वहीं अगर आप स्पंज निचोड़के उसे साफ़ पानी में रख दें तो वह स्वच्छ पानी सोख लेगा । हर बारस्पंज निचोड़कर आप स्वच्छ पानी में रख दें तो कुछ समय बाद स्पंज में सिर्फ़ स्वच्छ पानी रह जाएगा |
आपका मन किसी स्पंज जैसा होता हैं । ग़ुस्सा, नफ़रत, निगेटिव विचार, पूरानी बुरी यादें किसी कीचड़ गंदे पानी जैसे होती हैं । इन्सानका दिमाग़ मन इसी तरह से काम करता हैं। आपने निगेटिव, गंदे बूरे विचार, निचोड़ दिए । आपने आपका मन साफ़ कर दिया । उसख़ाली जगह में अगर आपने अच्छे, सकारात्मक विचार न डालें, तो कुछ समय बाद उस जगह फिरसे पूराने, निगेटिव विचार क़ब्ज़ा करलेंगे । इसलिए उस ख़ाली जगह आपको पॉज़िटिव, सकारात्मक, अच्छें विचार डालने हैं । जिससे आपके बूरे विचार, निगेटिव विचार, दुखद विचार या ग़ुस्से से भरे विचार कम होते जाएँगे |
सकारात्मक विचार आपके दिमाग़ में डालने के लिए कई तरीक़े हैं । आप इंस्पीरेशनल, सेल्फ़ हेल्प किताबें पढ़ने की आदत डालें ।किसी भी बूरे वक्त में यह किताबें आपके अच्छे दोस्त की तरह आपका साथ देंगी । मोटिवेशन देनेवाली विडियो देखें । यू ट्यूब पर आपदुनिया भर के किसी भी सफल, बड़े व्यक्ति के विचार सून सकते हैं । इन व्यक्तियों ने अपनी जीवन में आईं मुसीबतों का सामना कैसेकिया और वह सफल कैसे बनें यह जानकर आप प्रेरित हो जाएँगे । निगेटिव विचार फैलाने वालीं चीजों से दूर रहें ।
कहते है ना, वहीं चीज़ बार बार करके आप अलग रिज़ल्ट, अलग परिणाम की अपेक्षा नहीं कर सकते । आपको बदलना होगा । बूरे, नकारात्मक, दुखद, ग़ुस्से से भरें, नफ़रत से भरें विचार निकाल कर; अच्छे, सकारात्मक, प्रेम से भरें, दया से भरें विचार आपके मन में भरें।
(C) प्रमोद वाघमारे
आपके विचार अभिप्राय कमेंट ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏
सब विडियो देखें
https://youtube.com/channel/UC6D3rune6wO6GQV9QMLT-vg
#pramodplanet #simple #pramodwaghmare