जीवन में सफलता हासिल करने के लिए हम इतनी मेहनत करते है । और सफलता पाने के लिए आज हम जिस दिशा में जा रहे हैं वहदिशा सहीं हैं या नहीं; यह हम कैसे पहचानें? स्टीवन कोवी की बुक The Seven Habits of the highly effective people में इसे बड़ीसरलता से समझाया गया है ।
सोचिए कि आज से तीन साल बाद आप एक शोकसभा में गए हैं । वह शोकसभा आप की हो रही हैं और सब लोग आपको श्रद्धांजलीअर्पित कर रहें हैं ।
आपके परिवार से, मित्र परिवार से, ऑफिस या प्रोफ़ेशन से और आप से जुड़े किसी सामाजिक धार्मिक संस्था से कुछ लोग शोकसभा मेंआए हुए हैं । एक एक करके वे अपनी कुछ यादें अनुभव शेयर कर रहें हैं । आपके बारे में आप की पत्नी या पती क्या बोलेंगे । आपकेकौनसे गुण हैं जो बताए जाएँगे । आपका बेटा/ बेटी आपके बारे में क्या बताएँगे । आपका प्यार, आपका अनुशासन या कुछ और ।आपके दोस्त आपकी कौनसी यादें बताएँगे । आपके ऑफिस से आपके बॉस आपके कलीग या आपके बिज़नेस पार्टनर्स कौनसे अनुभवशेयर करेंगे। आप जिस सामाजिक धार्मिक संस्था से जुड़े हैं; वे लोग आपकी कौनसी अच्छी बातें बताएँगे ।
थोड़ा सोच लीजिए ।
आप किस तरह के पती पत्नी माँ बाप दोस्त कलीग बिज़नेसमैन इन्सान बनना चाहेंगे । आपका स्वभाव, आपका चरित्र, आपकीसफलता, आपकी उपलब्धि और आपकी दिशा ।
Begin with the end in mind. कोई भी चीज शुरुआत करते वक़्त ही आपको उस चीज़ का अंत क्या होगा इसका विचार करनाचाहिए । जैसे हम किसी बिल्डिंग का प्लान बनवाते हैं, जिससे हमें पता होता हैं की वह बिल्डिंग भविष्य में कैसे बनेगी । जब आप अंतिमलक्ष्य के बार में सोचेंगे, तभी आप चेक कर सकेंगे की आप सहीं दिशा में जा रहे हैं या नहीं ।
लोगों के अलग-अलग center केंद्र होते हैं । जैसे, कोई spouse centered पती/पत्नी केंद्रित हैं; तो उसके लिए अपने पत्नी/पती की ख़ुशीसर्व प्रथम होगी । जो Family centered परिवार केंद्रित हैं वह परिवार के लिए उनके भलाई के लिए कुछ भी करेंगे । जो Money centered धन केंद्रित हैं उनके सब फ़ैसले धन पाने के विचार से ही किए जाएँगे ।
Begin with the End in mind आपको समझाता हैं के सफलता की सहीं व्याख्या क्या है । आपके जीवन में कौनसी चीजें हैं जोआपके लिए सचमुच अनमोल हैं । वह आपके fundamental values मौलिक मूल्य दर्शातीं हैं । आपके लक्ष्य पाने के आपके प्रयास में, आपके सफ़र में, वे आपके लिए inner guidance आंतरिक मार्गदर्शन का काम करतीं हैं ।
#simple #pramodwaghmare
https://youtube.com/channel/UC6D3rune6wO6GQV9QMLT-vg
(C) Pramod Waghmare