एक बार एक किसान ने बाज़ार से एक बकरी ख़रीद लीं और उसे काँधे पर लेकर वो खेतों से चलते चलते घर जाने लगा । तभी तीन चोरोंकी नज़र उस पर पड़ी । बकरी चुराने के लिए उन्होंने एक तरकीब लगायीं ।
पहले पहला चोर किसान के पास गया और बोला, “अरे आप तो बहुत दयालु हैं । इस कुत्ते को काँधे पर लेकर जा रहें हो ।” किसान नेहँसी में उसे टाल दिया ।
थोडी देर बाद दुसरा चोर किसान के पास गया और उसने पुछा, “आप इस कुत्ते को काँधे पर क्यों ले जा रहे हो?” किसान के मन में अबथोडी शंका उत्पन्न हुई ।
थोड़ी देर बाद तीसरा चोर उसे मिला,” यह कुत्ता बीमार है क्या? आप इसे काँधे पर उठा कर क्यों ले जा रहें हो? “ अब तो किसान डर गया। यहाँ तो कुछ गड़बड़ है । इस कुत्ते ने ज़रूर ही बकरी का रूप लिया है । ये सोचकर उसने बकरी वहीं फेंक दी और दौड़ते घर वापिसगया । और इस तरह तीनों चोरों ने बड़ीं चालाकी से बकरी चुरा ली ।
हमारे आस पास भी कितने बकरी चोर नज़र आते हैं । उनके फ़ायदे के लिए हमें भटकानेवाले । कभी वो आपके बॉस की निंदा करेंगे, कभी अपने काम के बारे में बुरा भला कहेंगे, कभी आप को ग़लत सलाह देंगे, कभी आपके दोस्तों के बारे में ग़लत बतायेंगे । आख़िरआपका खुद पर अटूट विश्वास ही आपको सफल बनाता है ।
आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏
प्रमोद वाघमारे Pramod Waghmare
#pramodplanet