करप्ट ऑफिसर
बन्सलसाब, ये काम अभी के अभी बंद कर दो । आप कोई नए बिल्डर नहीं हो । ये फ़ॉरेस्ट, ग्रीन ज़ोन हैं । यहाँ एक एकड़ ज़मीन पर एक हज़ार स्क्वेअर फ़ीट बाँध सकते हैं । और यहाँ आपने तो बंगले ही बंगले बांध दिए हैं । दस गुना ज़्यादा कन्स्ट्रक्शन… और ये अभी मुंबई के रईस लोग ख़रीदेंगे । क्या कहते उसको… फार्म हाउस हॅालिडे होम… एक एक बंगला…पाँच पाँच करोड़…
आप लोगों ने यह जंगल तबाह कर दिया हैं । अब किस को फ़ोन कर रहे हो ? एमएलए? या मंन्त्री? करो… वो भी दो चार करोड़ खाएगा । पर मैंने स्टे ऑर्डर दिया… तो पाँच साल कुछ काम कर नहीं सकेंगे आप…
ज़रा सोच लीजिए… मैं फिरसे समझाता हूँ । आप ये इल्लिगल काम से करोड़ों कमाएँगे । कसं असतं… सगळं एकट्यानी खायचं नसतं । सब मिल जुल के खाएंगे । आपको इतना पैसा मिल रहा है, उसमे से थोऽऽऽसा हमे भी दिजिए… बस… बराबर ना?