Tuesday, August 11, 2020

बाद में करेंगे... (हिंदी)

ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा फ़िल्म का एक सिन हैं जो बहुत ही ख़ूबसूरती से ज़िंदगी का एक अहम पहलू हमारे सामने रखता हैं । ऋतिक रोशन जो अपने बचपन के अनुभवों के कारण पैसे कमाने में इतना व्यस्त हो गया हैं की अपनी प्रेमिका को भी खो चुका हैं । और कैटरीना कैफ़ जो ज़िंदगी का आनंद ले रही हैं ।


एक पल, ऋतिक अपने ज़िंदगी का प्लान बताता हैं । ४० साल पर रिटायरमेंट और सब चीज़ें उसके बाद । तभी कैटरीना उसे पुछती हैं की तुम ४० तक जिओगे यह तुम्हें कैसे पता ? सीझ दी डे । पहले इस दिन को जिओ ।


कुछ साल पहले एक बड़े बिल्डर मित्र से बात हुई थी । एक बहुत बड़ा प्लॉट था जिसपर वह डेवलपमेंट करने जा रहे थे । मैं बोला,” सर, आप इसमें से कुछ ज़मीन वैसे ही रखिए । कुछ साल बाद इस ज़मीन की क़ीमत बहुत बढ़ जायेगी ।” 


वो हँसकर बोले,” क्या करूँ रखकर ? मैं अभी ५० साल का हूँ । अभी नहीं डेवलप करूँगा, तो बाद में बुढ़ापे में डेवलप करके क्या फ़ायदा ?”


हम सब चीजें बाद में करेंगे कहकर टालते रहते हैं । सब प्लानिंग रहती हैं हमारी । वह काम हम बाद में करेंगे । वहाँ घुमने जाना है; अभी नहीं बाद में । वो कार लेनी हैं; अभी नहीं बाद में । वो नेकलेस लेना हैं; अभी नहीं बाद में । जैसे हमें पता रहता की हम कितने साल जियेंगे । बाद में बाद में कहते कहते कब बुढ़ापा आता हैं पता ही नहीं चलता । हमने ज़िंदगी के हर एक पल का आनंद उसी वक्त नहीं लिया तो क्या फ़ायदा ?


आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏


प्रमोद वाघमारे Pramod Waghmare


https://www.facebook.com/pramodplanet/


#simple #pramodwaghmare


https://youtube.com/channel/UC6D3rune6wO6GQV9QMLT-vg


(C) Pramod Waghmare

इमानदारी मराठी

  इमानदारी अंग अवघडून गेलंय… तीन तास गाडी चालवायची आणि त्यात हा घाटातला रस्ता… यावर एकच औषध आहे, दोन पेग मारायचे… पण मैं पीता नही ना… एसीपी ...