आपसे कुछ सवाल पुछने थे...
अगर आप कोई चीज़ ख़रीदने जाते हैं तब आप उस चीज़ की क्वालिटी देखते हैं या उसकी क़ीमत ?
अगर आपको किसी से सलाह लेनी हैं तों आप अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे या किसी अनुभवहीन व्यक्ति से लेंगे ?
अगर आपको सप्लायर का चयन करना हो तो आप थोडे ज़्यादा रेट में अच्छी क्वालीटी देनेवाला सप्लायर चुनेंगे या कम क़ीमत में ख़राबक्वालीटी देनेवाला सप्लायर चुनेंगे ?
क्या आप उस व्यक्ति से दोस्ती करेंगे जो मीठे बोल बोलता हो पर दुराचारी हो या उस व्यक्ति से जो बोलने में तीखी बातें करें पर मनकासच्चा हो ?
अगर आपको काम में किसी से पार्टनरशिप करनी हो तो आप ईमानदार व्यक्ति से पार्टनरशिप करेंगे या किसी दग़ाबाज़ व्यक्ति से?
अगर आपको किसी विषय में जानकारी चाहिए तो आप उस विषय में जानकार व्यक्ति से जानकारी लेंगे या उस व्यक्ति से जिसका उसविषय से कुछ संबंध नहीं?
बहुत बार सुना हैं के अब नया ज़माना हैं । अब क्वालीटी, अनुभव, ईमानदारी, सिद्धांत, आचार विचार के बारे में कोई सोचता नहीं । यहचीजें अब नष्ट हो गईं हैं या फिर यह चीजें कभी नष्ट नहीं हों सकती ? आप क्या सोचते हैं ?
आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏
प्रमोद वाघमारे Pramod Waghmare
https://www.facebook.com/pramodplanet/
#simple #pramodwaghmare
https://youtube.com/channel/UC6D3rune6wO6GQV9QMLT-vg
(C) Pramod Waghmare