Win Win position विन विन स्थिति किसे कहते हैं? बिज़नस और निजी जीवन में इसका क्या महत्व है ? इसके क्या फ़ायदे होते हैं ? और कितनी प्रकार की स्थितियाँ होती है?
विन लूज़ स्थिति । इसमें जो हर तरीक़े से ज़्यादा ताकतवर हो वहीं जीत जाता हैं । जैसे रनिंग रेस में एक ही विजेता होता हैं । जहांजीतना ही महत्वपूर्ण हैं । मगर जीवन में बिज़नेस में आपसी सहयोग से ही अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते है । विन लूज़ प्रकार कीमानसिकता आपसी सहयोग को नष्ट करने का काम करती है ।
लूज़ विन स्थिति । इसमें व्यक्ति खुद हारना चाहता है । जैसे कोई जीतने से ज़्यादा; आपसी रिश्तों को ज़्यादा महत्व देता हो । उसकेलिए हारना मायने नहीं रखता । जैसे कोई केक अपने बच्चे को दे देते है । या कोई, जैसे उस बात में अपना समय बरबाद नहीं करनाचाहता और अपने आप हार मान लेता है ।
लूज़ लूज़ स्थिति । यह अहंकारी ज़िद्दी व्यक्तियों के साथ हो जाती हैं । इसमें सामने के व्यक्ति को हराना ही मुख्य उद्देश्य होता हैं । यहाँअहंकार ही ज़्यादा महत्वपूर्ण माना जाता हैं । दूसरे का नुक़सान करने में दोनों पक्षों का नुक़सान हो जाता है, दोनों ही हार जाते हैं ।
विन विन स्थिति । इसमें हर एक का फ़ायदा होता हैं, हर एक संतुष्ट होता हैं । विन विन में सिर्फ़ मेरे अकेले की जीत नहीं, बल्कि यह सबकी जीत हैं ये एहसास होता है । यह वह डिसीजन होता जो आपसी सहयोग बढ़ाता है । यहाँ मेरा तरीक़ा या तुम्हारा तरीक़ा नहीं; बल्किजो सबसे अच्छा तरीक़ा है वहीं अपनाया जाता हैं ।
परिस्थितियों के अनुसार कभी विन लूज़, कभी लूज़ विन, कभी लूज़ लूज़ या कभी विन विन स्थिति योग्य हो सकती हैं । Long term relations के बारे में सोचें; तो विन विन स्थिति विन विन पोज़ीशन ही सर्वश्रेष्ठ मानी गई हैं ।
#simple #pramodwaghmare
https://youtube.com/channel/UC6D3rune6wO6GQV9QMLT-vg
(C) Pramod Waghmare