भाय, जंगल तोडे जा रहे है
कुछ नहीं होता,
टेंशन नै लेने का मामू...
टेंपरेचर बढ़ रैला है
कुछ नहीं होता,
टेंशन नै लेने का मामू...
कब्बी सुखा कब्बी बाढ़ आ रैला है
कुछ नहीं होता,
टेंशन नै लेने का मामू...
पोल्युशन बढ़ रहा है
कुछ नहीं होता,
टेंशन नै लेने का मामू...
दिल्ली में मास्क लगाने पड रैले है
कुछ नहीं होता,
टेंशन नै लेने का मामू...
बोले तो बर्फ़ पिघल रैला है
कुछ नहीं होता,
टेंशन नै लेने का मामू...
मुम्बै पानी में डुबेगा बोल रैले है
कुछ नहीं होता,
टेंशन नै लेने का मामू...
प्रमोद वाघमारे
#pramodplanet #growforests