इक कहानी सुनी थी दो भाईंयो की ।
दो भाई थे । इक भाई बड़ा ही सफल व्यापारी और उसका भाई गरीब शराबी।
इक व्यक्ती को कारण जानने की बहुत उत्सुकता हुई । तो वो पहलें गरीब भाई के पास गया और उसके ग़रीबी और असफलता काकारण पुछा ।
गरीब भाई बोला,” ये सब मेरे पिता के कारण हुआ । वह बहुत शराब पीते थे । उन्होंने सब पैसे शराब में उड़ा दिये । उन्होंने मेरे लिये कुछनहीं किया । मेरा जीवन उन्होंने ख़राब कर दिया ।”
वह व्यक्ती सफल भाई के पास उसके सफलता का रहस्य पुछने गयी ।
सफल भाई ने वहीं बताया,” ये सब मेरे पिता के कारण हुआ । वह बहुत शराब पीते थे । उन्होंने सब पैसे शराब में उड़ा दिये । उन्होंने मेरेलिये कुछ नहीं किया । मैंने उसी वक्त फ़ैसला लिया कि मैं कभी शराब नहीं पिऊँगा और न कभी वह ग़लतियाँ करूँगा जो मेरे पिता ने कीथी ।”
ज़िंदगी हमें मुश्किलें देती है, हमारी परीक्षा लेती हैं । मगर उससे हमें क्या सिखना ये तो चॉइस हमारी हैं ।
प्रमोद वाघमारे
आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏
#pramodplanet