कालेज कैंटीन में जैसे ही उसने अपने दोस्त को बताया, दोस्त भड़क गया ।
“मगर तुम तो उससे इतना प्यार करते हो ।”
“बिलकुल सच है । मैं उससे बहुत प्यार करता हूँ ।”
“तो? वह सीधे तुम्हें ना बोल कर चलीं गई?”
“हाँ । वो मुझसे प्यार नहीं करती ।”
“तूने उस के लिए कितना कुछ किया और वो तुझे येडा बना कर चलीं गई । तू तो बिल्कुल पागल है ।”
“उसने क्लिअरली बताया । वह मुझसे प्यार नहीं करती ।”
“तो जा । उसे वापस समझा । मर्द बन जा । बोल उसको तू मेरी नहीं हुई तो...”
“मेरी नहीं हुई तो? क्या बोल रहे हो तुम? मैं उससे प्यार करता हूँ, इसका मतलब ये नहीं कि उसने भी मुझसे प्यार करना ही होगा । उसेकिससे प्यार करना है यह उसकी चॉइस है । यार, तेरी मर्दानगी तू तेरे पास ही रख ।”
कहकर उठते हुए वह दोस्त से बोला,” चल, अब लेक्चर का टाईम हो गया ।”
आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏
प्रमोद वाघमारे Pramod Waghmare
#pramodplanet #pramodwaghmare