पता नहीं दूसरे कब गंदगी फैलाना बंद करें
क्या मैं खुद स्वच्छता रख सकता हूँ?
पता नहीं दूसरे कब ट्रैफ़िक रूल्स तोड़ना बंद करें
क्या मैं ट्रैफ़िक रूल्स फ़ॉलो कर सकता हूँ?
पता नहीं दूसरे कब नफ़रत करना छोड़ दे
क्या मैं प्यार बाँट सकता हूँ?
पता नहीं दूसरे कब बुराई छोड़ दें
क्या मैं अच्छाई दिखा सकता हूँ?
पता नहीं दूसरे कब धोका देना बंद करें
क्या मैं खुद ईमानदारी दिखा सकता हूँ?
पता नहीं दूसरे कब दुश्मनी करना छोड़ दे
क्या मैं मित्रता दिखा सकता हूँ?
पता नहीं दूसरे कब शैतानियत छोड़ दें
क्या मैं इन्सानियत दिखा सकता हूँ?
पता नहीं दूसरे कब शक करना बंद करें
क्या मैं विश्वास दिला सकता हैं?
पता नहीं दूसरे कब दुःख दूर करें
क्या मैं खुद आनंद फैला सकता हूँ?
पता नहीं समाज देश विश्व कब बदलें
पर क्या मैं खुद बदल सकता हूँ?
आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏
प्रमोद वाघमारे Pramod Waghmare
#pramodplanet #pramodwaghmare