उस समय मैं बहुत ही तनाव में था । कंपनी के एक बड़े क्लायंट के सॉफ़्टवेअर का काम हमसे लेट हो गया था । उन से थोडीही देर बादमीटिंग थी ।
ट्रैफ़िक पे मेरी कार रूकीं और मेरी नज़र बस स्टॉप पर खड़े स्कूल के बच्चों पे पड़ी । दो लड़कियाँ और एक लड़का । तीनों गूँगे थे ।इशारों से बातें कर रहे थे । कितने खुश थे वो । पता नहीं क्या बातें कर रहे थे पर बहुत हँस रहे थे ।
बस कुछ पल मैं उन्हें देख रहा था । मेरा तनाव ख़त्म हुआ और मैं मुस्कुराने लगा ।
ऑफ़िस पहुँचा और मेरी सबसे होनहार मैनेजर मेरे सामने खड़ी हो गयी । “सर बहुत टेंशन है । पता नहीं क्या होगा ।”
मैं बस उसको देख मुस्कुराया और बोला,” कुछ नहीं होगा । मुझे तुम पर पूरा भरोसा है ।”
वो मुस्कुराईं । उसके चेहरे पर अब कोई तनाव नहीं था । क्लायंट के साथ मीटिंग इतने आरामसे हों गयी ।
और मीटिंग के बाद सब मुस्कुरा रहें थे । सच ही कहते हैं ख़ुशी सुगंध की तरह चारों तरफ़ फैलती है ।
आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏
प्रमोद वाघमारे Pramod Waghmare
#pramodplanet #pramodwaghmare