Friday, January 10, 2020

ऐसा क्यों होता हैं? (हिंदी)

अमरीका में देखा था । जब फ्लाईट लैंड होती है, तो पहलें आगे की रो में बैठे पैसेंजर्स खड़े होते हैं और एक के बाद लाईन से उतरते है । जब तक हमारे आगे के रो के पैसेंजर्स आगे बढ़ते नहीं तब तक हमारी रो के कोई भी पैसेंजर्स जगह से उठते तक नहीं ।

युरोप में ज़ेब्रा क्रासिंग पे कोई भी रस्ता क्रॉस कर रहा हो तो हमें वाहन रोक कर उस पादचारी को रास्ता क्रॉस करने देना पड़ता है। उसी प्रकार सायकल सवारों के लिये रूकना पड़ता है ।

वहाँ कचरा डस्टबीन में ही डालना होता हैं । मैंने देखा है जब कोई अपने पालतू जानवर कुत्ता बिल्ली लेकर घुम रहे होते है, तो अगर उस जानवर ने पॉटी की तो उस जानवर का मालिक खुद ग्लव्ज पहनकर वो साफ़ करके डस्ट बिन में डालते हैं । उसी तरह रास्ते पर थूकना मना है ।

आज मेरी फ्लाईट लैंड हुई और हमेशा की तरह सब एक साथ खड़े हो गये । इसमें बहुत सारे साफ्टवेअर कंपनी के नौजवान थे जो परदेस में कुछ समय के लिए ही सही रहके आये हुए है । सिर्फ़ वो ही नहीं हम सब जब इन देशों में रहते हैं; तब वहाँ के सब नियमों का पालन करते हैं । जब हम अपने देश वापस आते हैं, तब जैसे हम सब भूल जाते हैं ।

पता नहीं ऐसा क्यों होता हैं ।

आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏

प्रमोद वाघमारे Pramod Waghmare

https://pramodplanet.blogspot.com/

#pramodplanet #pramodwaghmare

इमानदारी मराठी

  इमानदारी अंग अवघडून गेलंय… तीन तास गाडी चालवायची आणि त्यात हा घाटातला रस्ता… यावर एकच औषध आहे, दोन पेग मारायचे… पण मैं पीता नही ना… एसीपी ...