लगभग एक महीने पहले उसकी ट्रान्सफर मेरी डिविज़न में हों गई थी । और जैसे ही वह आयीं तभी से मेरे मन में उसके बारे में ग़लत विचार आने लगे थे ।
अब मैं कंपनी में अच्छी पोज़ीशन पर था । गरिब घर से आकर भी पिछले २० साल कठोर परिश्रम से मैं इस पोज़ीशन तक पहुँच गया था। कंपनी में बड़ा रुतबा था मेरा । एक नयी लड़की मुझे मिल नहीं रही इस विचार से मेरे अहंकार को ठेस पहुँचीं थी ।
मैंने बहुत कोशिश की । कभी केबिन में बुला कर, कभी होटल में डिनर का इन्विटेशन देकर, कभी जानबूझकर ज़्यादा काम देकर । मैंकंपनी में उसका अच्छा भी कर सकता था या बुरा भी; यह बात उसे समझ नहीं आ रही थी क्या? पर वो हमेशा हँसते, बहुत संयम केसाथ, आदर से मुझे ना करतीं थीं । उससे मेरा ग़ुस्सा और बढ़ रहा था । कौन वो नगण्य लड़की जो मुझे नकारे? मैं डिस्टर्ब होने लगा । घरबीवी ने पुछा । पर मैंने टाल दिया ।
मगर आज उसने मुझे रात को घर खाना खाने बुलाया । मैं रात को उसके घर गया ।
“वेलकम सर.” हँसते हुए उसने मेरा स्वागत किया । जैसे ही मैं सोफ़े पर बैठा वह बोली,” सर, एक सरप्राइज़ हैं । आपको किसी सेमिलाना था.” और उसने पुकारा,” अंकल, सर आ गये हैं ।”
उसी समय एक वृद्ध दंपति दरवाज़े से बाहर आयी । उन्हें देखते ही मैंने झट से पानी का गिलास निचे रख दिया । कालेज में जब मेरे पासपैसे नहीं थे तब बहुत प्यारसे उन्होंनेही मेरे कालेज का सब ख़र्चा उठाया था । मैं जो भी पढ़ सका वो सिर्फ़ और सिर्फ़ उनके कारण । मैंउन्हें बाद में कभी मिला नहीं था ।
मैं उनके चरण स्पर्श करने झुक गया । तभी उसके शब्द मैं सुन रहा था,” सर, अंकलने हमेशा आपकी अच्छी बातें मुझे बताई । कैसेग़रीबी के बावजूद आप मेहनत से इतने बड़े बन गये ये हमेशा मुझे बताते थे । सर, आप तो मेरे रोल मॉडल हो ।”
वह बात कर रहीं थीं और मुझे समझ में आ रहा था की सत्ता और पैसों के कारण मैं कितना बड़ा शैतान हो गया हूँ । मेरे आँसुओं से उनकेपैर भीग गये । दोनों ने मुझे उठाकर अपने सीने से लगा लिया...
आपके अभिप्राय ज़रूर लिखें 🙏🙏🙏
प्रमोद वाघमारे Pramod Waghmare
#pramodplanet #pramodwaghmare #MeToo #metoo